धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 12 दिसंबर 2021

Subhi
12 Dec 2021 12:44 AM GMT
टैरो राशिफल: 12 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

नौकरी व व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
वृषभ:
छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।
मिथुन:
दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है। ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हे समस्याएं उलझाती नही हैं।
कर्क:
आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह:
आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना हो सकता है, जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
कन्या:
यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे, की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
तुला:
किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक:
कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
धनु:
नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।
मकर:
कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।
कुंभ:
किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मीन:
जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story