धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 11 अगस्त 2021

Triveni
11 Aug 2021 12:42 AM GMT
टैरो राशिफल: 11 अगस्त 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज आपका रुका हुआ धन वापस आने से हर्ष होगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। आपको आज लाभ प्राप्‍त होगा और परिवार में समृद्धि आएगी।
वृषभ:
आय के नए स्रोत खुलेंगे, आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पर‍िवार में सुख समृद्धि आएगी और भाग्‍य का साथ भी आपको प्राप्‍त होगा।
मिथुन:
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी, किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।
कर्क:
यह समय सभी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा, व्यापार मालिकों और नौकरीपेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।
सिंह:
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा, इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज भाग्‍य भी आपका भरपूर साथ देगा।
कन्या:
आप अधिकतर समय अपने काम में ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे। संभव है कि इस वजह से आज आपका मन परेशान हो सकता है।
तुला:
आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। आज पार्टनर से आपको प्रेम की प्राप्ति होगी और दोनों के बीच दूरियां कम होंगी।
वृश्चिक:
आप अपने बिजनस अथवा ऑफ़िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है। आपको इस यात्रा में लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा।
धनु:
जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। इसलिए आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है नहीं तो परेशानी आपको ही होगी।
मकर:
किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा, आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज आपका मन किसी उलझन के कारण परेशान रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप काफी चिंता में रहेंगे।
कुंभ:
विदेश यात्रा का योग है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आज भाग्‍य का साथ मिलेगा और कार्य पूर्ण होने से खुशी होगी।
मीन:
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। आज दोस्‍तों का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।


Triveni

Triveni

    Next Story