धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 1 नवंबर 2021

jantaserishta.com
1 Nov 2021 6:11 AM IST
टैरो राशिफल: 1 नवंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
वृषभ:
भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आपके करियर में कुछ बदलाव या फेर बदल हो सकता है।
मिथुन:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे हैं, उसमें कुछ रुकावट आ सकती है। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
कर्क:
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
कन्या:
आपके खर्चे कम हो जाएंगे, फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
तुला:
अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।
वृश्चिक:
आज के दिन जो भी काम करे उसमें अपना आत्म विश्वास बनाए रखें। आप अपने बिजनस अथवा ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।
धनु:
आज अपने आपके लिए कुछ समय निकालें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।
मकर:
किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
कुंभ:
विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
मीन:
विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story