धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 1 दिसंबर 2021

Subhi
1 Dec 2021 12:41 AM GMT
टैरो राशिफल: 1 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज का दिन आपको विशेष रूप से लाभ देने वाला है। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए जोखिम लेने की कोशिश की जा सकती है। आज धन और संपत्ति के मामले में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। विचाराधीन योजना पूर्ति में मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ:
नए कार्य की योजना बनेगी और वो सफल होगी। मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए खरीदारी करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा और किसी प्रियजन के आने से प्रसन्‍नता होगी।
मिथुन:
आज आपके लिए दूर की यात्रा का अकस्मिक योग बन सकता है जिससे खुशी मिलेगी और लाभ होगा। आज आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
कर्क:
आज आपको कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा करना उचित नहीं है और आपको स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर समस्‍या हो सकती है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
सिंह:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद हो सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। दुर्घटना के योग हैं अतः वाहन सतर्क होकर चलाएं।
कन्या:
जीवनसाथी से किसी वजह से आपके मतभेद भी हो सकते हैं। आपका विश्वासपात्र व्यक्ति ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें तो हर कार्य सही से पूरा होगा।
तुला:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्र में नए जनसंपर्क बनेंगे।
वृश्चिक:
आज आपको किसी वजह से स्वास्थ्य हानि और सकती है और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक चिंता के कारण आप परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन की दृष्टि से यह दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
आपकी राशि वालों के लिए यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिए यात्रा भर करनी पड़े।
मकर:
नवीन कार्ययोजना में इच्छित लाभ होने की संभावना है। भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आज भाग्‍य के मामले में आप परेशान हो सकते हैं।
कुंभ:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आने शुरू होंगे और सब कुछ पहले की तुलना में अच्‍छा होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। किसी से अनायास झगड़ा विवाद हो सकता है।
मीन:
दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और अन्‍य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी और परिवार में खुशियों का आगमन होने से भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story