धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 07 मार्च 2021

Subhi
7 March 2021 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल: 07 मार्च 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आपको नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन परेशान हो सकता है।

वृषभ:
परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सबकुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

मिथुन:
आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कर्क:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

सिंह:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

कन्या:
आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

तुला:
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आ सकती हैं। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक:
आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इससे विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

धनु:
आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है, जिस कारण मन परेशान हो सकता है।

मकर:
इस समय मकान और जमीन के सौंदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

कुंभ:
आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

मीन:
घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव ठीक होगा। नए कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

Next Story