धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 03 मार्च 2021

Subhi
3 March 2021 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल: 03 मार्च 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आपको इस वक्‍त सूझबूझ से काम करने की आवश्‍यकता है, ताकि कोई काम न बिगड़े।
वृषभ:
आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

मिथुन:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं और आपको आज भी भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ दिमाग से काम करना चाहिए।

सिंह:
शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। वरना आपको स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी हानि हो सकती है।

कन्या:
सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार : इस तरह पौधे लगाकर दूर कर सकते हैं वास्‍तुदोष, घर आएंगी खुश‍ियां

तुला:
व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

वृश्चिक:
आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

धनु:
किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

मकर:
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। शाम के वक्‍त थकान का एहसास हो सकता है।

कुंभ:
आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं। खाने में अनियमितता न बरतें।

मीन:
यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story