धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 03 दिसंबर 2020

Admin2
3 Dec 2020 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल: 03 दिसंबर 2020
x

टैरो राशिफल 

टैरो राशिफल: 03 दिसंबर 2020

मेष:

भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्द्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। परिवार में कुछ रिश्‍ते आपका साथ देने के लिए सदैव आगे रहते हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा।
वृषभ:
आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें और मन को तनाव से दूर रखें। आपको लाभ होगा।
मिथुन:
दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई भी डील करने से पहले अच्‍छे से विचार करना जरूरी है, नहीं तो आपको नुकसान काफी भारी पड़ सकता है।
कर्क:
घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्द्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा। आपको इस का बात का ध्‍यान देने की जरूरत है।
सिंह:
आपके खर्चे कम हो जाएंगे और फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं। आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। भाग्‍य का साथ आपको मिलेगा।
कन्या:
अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य का आपको साथ मिलेगा और मन प्रसन्‍न होगा।
तुला:
खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं और आपकी तरक्‍की भी होगी।
वृश्चिक:
आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आपको मेहनत करने का पूरा फल प्राप्‍त होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।
धनु:
व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। मित्रों का साथ मिलने से आपको प्रसन्‍नता रहेगी और मन भी हल्‍का रहेगा।
मकर:
आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी और आपको भाग्‍य का साथ पल पल मिलता रहेगा।
कुंभ:
इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। आज आपको परिवार की ओर से किसी जरूरी मामले में मदद प्राप्‍त होगी और भाग्‍य का भी साथ मिलेगा।
मीन:
घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। किसी वजह से आपको धन के मामले में भी कठिनाई उठानी पड़ सकती है।
Next Story