धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 02 मई 2022

jantaserishta.com
2 May 2022 6:02 AM IST
टैरो राशिफल: 02 मई 2022
x
टैरो राशिफल 2022

मेष:

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
वृषभ:
वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज दिन की शुरुआत में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं। इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी होगी। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।
कर्क:
कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लेकिन लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें।
सिंह:
सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
कन्या:
कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।
तुला:
तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।
धनु:
धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।
मकर:
मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ:
कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
मीन:
मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहा है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story