धर्म-अध्यात्म

दीपक जलाते वक्त लौ की दिशा का रखें खास ख्याल, जानें इसका फल

Kiran
19 Jun 2023 2:31 PM GMT
दीपक जलाते वक्त लौ की दिशा का रखें खास ख्याल, जानें इसका फल
x
हिन्दू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। कोई भी पूजा हो दीपक के बिना अधूरी ही मानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपक जलाने के भी कई नियम होते हैं जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। वास्तु में दीपक के लौ की दिशा से जुड़े भी कई नियम हैं जिसकी जानकारी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं दीपक जलाते वक्त लौ की दिशा किस तरफ रखी जानी चाहिए।
- दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है।
- दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दु:ख बढ़ता है।
- दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धनलाभ होता है।
- दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से हानि होती है। यह हानि किसी व्यक्ति या धन के रूप में भी हो सकती है।
Next Story