धर्म-अध्यात्म

शक्कर से जुड़े चमत्कारी उपायों को करने से जिंदगी में घुल जाएगी मिठास

Kajal Dubey
20 March 2022 9:10 AM GMT
शक्कर से जुड़े चमत्कारी उपायों को करने से जिंदगी में घुल जाएगी मिठास
x
ज्योतिष शास्त्र में समस्याओं के समाधान के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में समस्याओं के समाधान के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। शक्कर का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। इससे जुड़े उपाय कई परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार चीनी से जुड़ने उपाय घर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। इन्हें करने से तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। वह जीवन में मिठास आती है। आइए जानते हैं शक्कर से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में।

1. सूर्य देव को शक्कर मिला जल अर्पित करने से धन प्राप्ति होती है। वह ग्रह दोष दूर होते हैं। अगर पैसों की समस्या चल रही है, तो आटे और शक्कर की रोटी बनाकर कौंवों को खिलाएं।
2. यदि किसी जातक को बिजनेस में नुकसान हो रहा है। तब नियमित रूप से तांबे कि गिलास में शक्कर और पानी घोलकर पिये। वहीं सूर्य देव को भी शक्कर मिला पानी अर्पित करें। ऐसा नियमित करने से जन्म कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
3. किसी जरूरी काम से बाहर जाना है। उसमें सफलता चाहते हैं। एक रात पहले तांबे के पात्र में शक्कर और पानी मिला दें। फिर घर से निकलने से पहले इस मिश्रण को पी लें। कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
4. शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान व्यक्ति को सूखा नारियल और शक्कर चीटियों को खिलाना चाहिए।


Next Story