धर्म-अध्यात्म

घर को बनाने के लिए जरूरी हैं सास-बहू के रिश्ते में मिठास, इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान

SANTOSI TANDI
8 Oct 2023 11:08 AM GMT
घर को बनाने के लिए जरूरी हैं सास-बहू के रिश्ते में मिठास, इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान
x
सास-बहू के रिश्ते में मिठास, इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान
शादी होने के बाद जब लड़की नए घर में जाती हैं तो उसके कई रिश्ते बनते है जिसमें से एक हैं सास-बहू का रिश्ता जो बेहद ही नाजुक होता हैं। आमतौर पर देखा गया है कि शादी के बाद समय बीतने पर दोनों के बीच खिटपिट शुरू हो जाती हैं जो आगे चलकर आपके घर को बर्बाद भी कर सकती हैं। कई बार इसका कारण घर में उपस्थित वास्तुदोष भी होता हैं जो रिश्तों में दरार पैदा करता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जो सास-बहू के रिश्ते में मिठास लाने का काम करेंगे और आपके घर में खुशियां लेकर आएंगे। तो आइये जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में...
किचन में ना लगवाएं काले रंग का कैबिनेट
अगर आपकी रसोई के कैबिनेट का रंग काला है तो इसे तुरंत बदल लें। वास्तु अनुसार, काले रंग की रेडिएशन महिलाओं की सेहत पर बुरा असर डालती है। इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं।
सही दिशा में हो कूड़ेदान
वास्तु अनुसार, कूड़ेदान का संबंध रिश्तों में आए तनाव से माना जाता है। इसलिए रिश्तों में प्यार, मिठास बरकरार रखने के लिए कूड़ेदान को हमेशा घर की उत्तर-पूर्ण दिशा में ही रखना चाहिए।
इस दिशा में हो सास-ससुर का कमरा
वास्तु अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा डोमिनेटिंग डायरेक्शन होती है। ऐसे में इसी दिशा में सास ससुर का कमरा होना चाहिए। नहीं तो सास- बहू में मनमुटाव रह सकता है।
कमरे में लगाएं लाल रंग का फ्रेम
सास-बहू के रिश्ते में मजबूती लाने के लिए दोनों अपने कमरे में लाल रंग फोटो फ्रेम लगवाएं। उस फोटो में दोनों की एक साथ तस्वीर हो। इससे सास-बहू में चल रहा मनमुटाव दूर होकर रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
घर में लगाएं कुछ पौधे
सास-बहू को अपने रिश्ते में मजबूती बरकरार रखने के लिए घर में गुलाब, चंपा, चमेली के फूल लगाने चाहिए। वास्तु अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखना व रोजाना इसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही सास-बहू के संबंधों में मिठास आती है।
दिन में एक बार साथ में खाएं
दिन में कम से कम एक बार सास-बहू को एकसाथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इस दौरान दोनों को आमने-सामने बैठने की जगह पर एस शेप में बैठने चाहिए। वास्तु अनुसार, खाना खाने के लिए सास को नार्थ यानि उत्तर और बहू को ईस्ट यानि पूर्व की ओर अपना चेहरा रखना चाहिए।
Next Story