धर्म-अध्यात्म

ग्रहों के राजा सूर्यदेव इन 3 राशि वालों की चमकाने वाले हैं किस्मत

Subhi
6 Oct 2022 4:57 AM GMT
ग्रहों के राजा सूर्यदेव इन 3 राशि वालों की चमकाने वाले हैं किस्मत
x
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्यदेव 17 अक्टूबर को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्यदेव 17 अक्टूबर को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में वे करीब 11 दिन विराजमान रहेंगे। सूर्य गोचर काल में कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। देखें क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है-

मेष- मेष राशि वालों पर सूर्य राशि परिवर्तन के दौरान सूर्यदेव की कृपा रहने वाली है। 11 दिनों तक आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय के साधन बढ़ेंगे और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

धनु- सूर्य राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों का भाग्य जग सकता है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। नए कामों में निवेश के प्लान बनेंगे। किसी वाहन या संपत्ति की खरीदारी के योग बन सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपकी वाणी मधुर हो सकती है। समाज में मान-सम्मान हासिल हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।


Next Story