धर्म-अध्यात्म

Surya Grahan 2025 29 मार्च को जानें सूतक काल और नियम

Tara Tandi
18 March 2025 3:45 PM IST
Surya Grahan 2025 29 मार्च को जानें सूतक काल और नियम
x
Surya Grahan ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना बताया गया है। इस दौरान कई नियमों का पालन भी किया जाता है। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च दिन शनिवार को लगने जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी।
जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा यानी चंद्रमा सूर्य के कुछ ही हिस्सों को ढक पाएगा। तो हम आपको अपने इस लेख द्वारा साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी अहम जानकारी आपको दे रहे हैं तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का सही समय।
सूर्य ग्रहण का समय—
आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 14 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की खास बात तो यह है कि यह सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या पर लगेगा। जिसे सनातन धर्म में शुभ और महत्वपूर्ण बताया गया है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं पड़ेगा। जिस कारण इसका सूतक काल यानी अशुभ समय भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले 14 मार्च यानी होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं पड़ा था जिस कारण इसका भी सूतक काल मान्य नहीं था।
जानकारों की मानें तो सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए वरना इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इस दौरान कई नियमों का पालन करना होता है। ग्रहण काल में भोजन करने व पकाने की मनाही होती है इस दौरान नुकीली चीजों का प्रयोग भी नहीं किया जाता है।
Next Story