धर्म-अध्यात्म

Surya Grahan 2022: भारत में सूर्यग्रहण, आसमान में अद्भुत नजारा, ढक रहा सूरज यहां देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 Oct 2022 5:08 PM IST
Surya Grahan 2022: भारत में सूर्यग्रहण, आसमान में अद्भुत नजारा, ढक रहा सूरज यहां देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है. ये आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, हैदराबाद, पुणे, भोपाल, चंडीगढ़, नागपुर में दिखाई देगा. भारत में सूर्य ग्रहण का कुल समय लगभग 1 घंटे 40 मिनट रहेगा.
सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हो गया है, जो सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा.
साल का ये अंतिम सूर्यग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा. मेष, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.
अमृतसर
, दिल्ली के बाद हरियाणा कुरुक्षेत्र में भी आंशिक सूर्य ग्रहण की झलकी देखी गई. सूर्य ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में डुबकी भी लगाई. आस्था के मुताबिक, ग्रहण के समय पर भी पवित्र नदियों में स्नान किया जा सकता है.
भारत में अमृतसर के बाद दिल्ली में 4 बजकर 29 मिनट पर आंशिक सूर्य ग्रहण की झलकियां देखी गई. दिल्ली में ये सूर्य ग्रहण 5 बजकर 42 मिनट तक नजर आएगा. यहां देखें दिल्ली में सूर्य ग्रहण की तस्वीरें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story