धर्म-अध्यात्म

17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश

Subhi
15 Sept 2022 11:27 AM IST
17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 17 सितंबर 2022 को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। कन्या राशि में प्रवेश करने से कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti) होगी। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जीवन में खुशियां आएगी, तो कई राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 17 सितंबर 2022 को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। कन्या राशि में प्रवेश करने से कन्या संक्रांति (Kanya Sankranti) होगी। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जीवन में खुशियां आएगी, तो कई राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किन पांच राशियों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।

सूर्य के गोचर से इन राशियों को होगा नुकसान

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य का गोचर पांचवे भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। वहीं नौकरी में संयम से काम करें, वरना काम बिगड़ सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में निवेश सोच समझ कर करें, तो बेहतर होगा।

मिथुन राशि

इस राशि में सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को यात्रा में कुछ कष्टों का सामना करना पड़ेगा। सेहत का खास ख्याल रखें। हालांकि कार्यक्षेत्र में अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। इसलिए शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की तंगा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पैसों के लेनदेन पर थोड़ी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें।

तुला राशि

इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक सेहत का खास ख्याल रखें। किसी लंबी यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। जेब खर्च अधिक बढ़ेगा। विरोधी सक्रिय होकर आप नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, तो बेहतर होगा।

कुंभ राशि

इस राशि में सूर्य का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौती भरा होगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं किसी भी काम या बात को संयम से करने की कोशिश करें। जेब खर्च बढ़ेगा।


Next Story