धर्म-अध्यात्म

रविवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Kajal Dubey
26 Feb 2023 6:11 PM GMT
रविवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
x

फाइल फोटो


कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज 26 फरवरी, 2023 रविवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज कृत्तिका नक्षत्र 27 फरवरी को सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग 26 फरवरी को सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 26 फरवरी को रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और इंद्र योग 26 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
आज राहुकाल शाम 05 बजकर 05 मिनट से संध्या 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगा और यमगण्ड योग दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ दैनिक राशिफल
भावुकता में नियंत्रण रखें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
बुद्धि के परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क दैनिक राशिफल
बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य पर असर डालेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह दैनिक राशिफल
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उदर या त्वचा अथवा मौसम के रोग की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सूर्य, बुध, शनि की युति शिक्षा के क्षेत्र में सफलता देगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।
धनु दैनिक राशिफल
बुध का परिवर्तन आर्थिक प्रगति में सहायक होगा। उच्च अधिकारी और ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधी परास्त होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
मीन दैनिक राशिफल
बुध का परिवर्तन पारिवारिक समस्याएं देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपनों से परेशानी मिलेगी।
Next Story