- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस महीने में सूर्य...
इस महीने में सूर्य प्रवेश करेंगे धनु राशि में, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सूर्य दिसंबर में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा। कुछ के लिए यह राशिपरिवर्तन सकारात्मक तो कुछ के लिए नकारात्मक हो सकता है। धनु राशि में सूर्य के परिवर्तन को धनु संक्रांति कहा जाता है। धनु राशि गुरु की राशि है, इसलिए इस राशि में सूर्य का आना अच्छा माना जाता है। आइए जानें जिन राशियों में सूर्य के परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा:
मिथुन राशि को उनके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि वालों के लिए धन और आय के नए साधन बनेंगे।
सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस राशि के लोग धन आय के साथ भूमि वाहन में भी लाभ होगा।
तुला राशि वालों के लिए धन के मामले और सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी।
मकर राशि के वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ फल देने वाला है। इस राशि के लोगों के आर्थिक हालत सुधरेगी।
कुंभ राशि वालों कों नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
-मीन राशि वालों के लिए भी अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा।





