धर्म-अध्यात्म

सूर्य ने बनाया है त्रिग्रही योग, जानिए कौन सी है राशियां शुभ

Tara Tandi
6 Dec 2021 5:16 AM GMT
सूर्य ने बनाया है त्रिग्रही योग, जानिए कौन सी है राशियां शुभ
x
वर्तमान समय में सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वर्तमान समय में सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 5 दिसंबर की सुबह मंगल के भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि पर त्रिग्रही योग बन गया। यह राशि मंगल की अपनी राशि है इसलिए इस राशि के जातकों के स्वभाव में उग्रता तो आएगी किंतु नुकसान कम से कम होगा क्योंकि मंगल रूचक योग का निर्माण भी करेंगे और केतु उनके प्रभाव में वृद्धि करेंगे फिर भी वृश्चिक राशि वालों को कार्य और फैसले बहुत सावधानी पूर्वक करने चाहिए। सभी राशियों के लिए इन ग्रहों का एक साथ आना कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में इन ग्रहों का एक साथ मिलना अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए, हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। पारिवारिक कलह बढ़ने ना दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में त्रिग्रही योग अच्छी सफलता देगा किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखे आगे बढ़ें। वृषभ राशिफल 2022
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में त्रिग्रही योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। यात्रा देशाटन का योग बनेगा, वाहन दुर्घटना से बचें। मिथुन राशिफल 2022
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए त्रिग्रहीयोग का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को चुनौतियों के बावजूद सफलता देगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। कर्क राशिफल 2022
सिंह राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में बन रहा त्रिग्रही योग कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। जमीन जायदाद तथा मकान वाहन के क्रय का संकल्प पूर्ण होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सिंह राशिफल 2022
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में त्रिग्रही योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद न होने दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। कन्या राशिफल 2022
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में बन रहा त्रिग्रही योग कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति अथवा किसी भी तरह की जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। तुला राशिफल 2022
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में बन रहा त्रिग्रही योग लाभ के साथ-साथ उतार-चढ़ाव भी ला सकता है। अपने स्वभाव में स्थिरता लाएं। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। वृश्चिक राशिफल 2022
धनु राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में बन रहा त्रिग्रही योग कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य विशेषकर के बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। महिलाओं के लिए यह योग थोड़ा और भी कष्टकारक हो सकता है इसलिए, अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। धनु राशिफल 2022
मकर राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में बन रहा त्रिग्रही योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए, कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय में विलंब न करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। मकर राशिफल 2022
कुंभ राशि
राशि से दशम कर्मभाव में बना त्रिग्रही योग आपकी सफलता में नए आयाम जोड़ेगा। किसी न किसी पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहना पड़ेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुंभ राशिफल 2022
मीन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में बन रहा त्रिग्रही योग आपके लिए मिले जुले फल प्रदान करेगा। हो सकता है किसी भी कार्य को आरंभ करने में थोड़ी सी बाधा आए किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
Next Story