धर्म-अध्यात्म

इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा

Manish Sahu
14 Sept 2023 10:56 PM IST
इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा
x
धर्म अध्यात्म: 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक गोचर करते रहेंगे। उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैसे तो सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर लकी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनकी सूर्यदेव भाग्य चमकाने वाले हैं।
1. मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों पर सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा लाभदायक साबित होगा। अगर आप किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
2. कर्क राशि
सूर्य का गोचर आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। पूजा पाठ के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। इस दौरान आपको धन लाभ भी होने वाला है।
3. सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। शुभ समाचार मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अपने लोग ही नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं और षडयंत्र भी रच सकते हैं। इसलिए हर निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें।
4. धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर विशेष फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।
5. मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान इस राशि वाले को मनचाही सफलता प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी जीवन में प्यार बढ़ेगा।
Next Story