धर्म-अध्यात्म

29 दिसंबर तक सूर्य और बुध इन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा

Bhumika Sahu
24 Dec 2021 3:10 AM GMT
29 दिसंबर तक सूर्य और बुध इन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा
x
सूर्य और बुध की ये युति 29 दिसंबर ,2021 तक है। सूर्य और बुध धनु राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। आइए जानते हैं आने वाले 5 दिनों तक किन राशि वालों पर कोई संकट नहीं आएगा...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य और बुध को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य और बुध मित्र ग्रह हैं। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है तो वहीं बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। इस समय सूर्य और बुध एक ही राशि में यानी धनु राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध की ये युति 29 दिसंबर ,2021 तक है। सूर्य और बुध धनु राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। आइए जानते हैं आने वाले 5 दिनों तक किन राशि वालों पर कोई संकट नहीं आएगा...

मेष राशि
कार्यों में सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को धन- लाभ हो सकता है।
लेन- देन और निवेश से फायदा होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नया वाहन या मकान ले सकते हैं।
कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।
आने वाले 3 माह तक ये राशि वाले हो जाएं बेफिक्र, जीवन में नहीं आएगी कोई परेशानी
कर्क राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
धन- लाभ होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।


Next Story