धर्म-अध्यात्म

सुहागिन महिलाएं कल रखेंगी करवा चौथ व्रत, आज ही खरीद लें ये जरूरी सामग्री

Bhumika Sahu
23 Oct 2021 4:53 AM GMT
सुहागिन महिलाएं कल रखेंगी करवा चौथ व्रत, आज ही खरीद लें ये जरूरी सामग्री
x
महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ व्रत में कई तरह की पूजा- सामग्री की आवश्यकता होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। करवा चौथ का पावन व्रत कल यानी 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहा है। इस नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। करवा चौथ व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि में चांद के दर्शनों के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से सुहागिनें अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है।क्य

करवा चौथ पूजा- सामग्री- चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि।
शुभ मुहूर्त-
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 24 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 1 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर

पूजा का शुभ मुहूर्त-

24 अक्टूबर शाम को 6 बजकर 55 मिनट से रात्रि 8 बजकर 51 मिनट तक।

Next Story