- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- ऐसे लोगों को सलाह देना...
धर्म-अध्यात्म
ऐसे लोगों को सलाह देना पड़ सकता है भारी, पढ़ें चाणक्य नीति
Tara Tandi
25 May 2023 1:41 PM GMT

x
चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं जिनकी नीतिया आज विश्व विख्यात हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सुखी और सफल जीवन जीता है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है। चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया हैं जिन्हें भूलकर भी कोई सलाह नहीं देनी चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उनके सबसे बड़े शत्रु भी बन सकते हैं, तो पढ़ें आज की चाणक्य नीति।
आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति कहती हैं कि भूलकर भी लालची लोगों को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए क्योंकि अगर आप उन्हें अच्छी सलाह भी देंगे तो वे आपके सबसे बड़े शत्रु बन सकते हैं वही इसके अलावा जो लोग शक करने वाले होते हैं उन्हें गलती से भी कोई सलाह या उपदेश नहीं देना चाहिए वरना वे आपको अपना सबसे बड़ा शत्रु समझ बैठेंगे। वही इसके अलावा मूर्ख लोगों को भी किसी तरह का उपदेश नहीं देना चाहिए क्योंकि मूर्ख मनुष्य उपदेश देना पूरी तरह व्यर्थ होता हैं अपनी सलाह और उपदेश उन लोगों को दे जो इसे समझ सकते हैं।
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग स्वभाव से अच्छे नहीं है उन लोगों को अच्छा मनुष्य हमेशा ही दुश्मन लगता है ऐसे में हमेशा छल कपट करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में अगर आपने इनके सामने किसी भी तरह को अच्छी और सही बात कह दी तो वे इसे गलत साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Tara Tandi
Next Story