- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- ऐसे लोग बहुत मुश्किल...
धर्म-अध्यात्म
ऐसे लोग बहुत मुश्किल से सफलता प्राप्त करते हैं जीवन में
Tara Tandi
9 May 2021 12:28 PM GMT
![ऐसे लोग बहुत मुश्किल से सफलता प्राप्त करते हैं जीवन में ऐसे लोग बहुत मुश्किल से सफलता प्राप्त करते हैं जीवन में](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/09/1048835--.webp)
x
हस्तरेखा विज्ञान में चिह्न का भी विशेष महत्व है। इन चिह्नों में नक्षत्र, मछली, त्रिशूल और हाथी खास हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हस्तरेखा विज्ञान में चिह्न का भी विशेष महत्व है। इन चिह्नों में नक्षत्र, मछली, त्रिशूल और हाथी खास हैं। हथेली में बहुत सी रेखाएं मिलकर जालीनुमा संरचना बनाती हैं। जालीनुमा निशान सामुद्रिक ज्योतिष में शुभ नहीं माना गया है। जालीनुमा निशान हथेली पर जहां भी होता है उस स्थान से मिलने वाला शुभ फल नष्ट कर देता है। यह निशान व्यक्ति को जीवन में अनेक कठिनाइयां देता है। यदि आपके हाथों में यह निशान है तो आपको जीवन में अनेक परेशानियां मुश्किल में डालती रहेंगी। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर जालीनुमा निशान अपोलो पर्वत पर हो तो सफलता बहुत ही मुश्किल से मिल पाती है।
हस्ततरेखा विज्ञान के अनुसार अगर यह निशान गुरु पर्वत पर होता है तो यह व्यक्ति को घमंडी बनाता है। इस व्याक्ति अपने आप को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने वाला और अहंकारी होता है। यदि जाल का निशान सूर्य पर्वत पर है कि ऐसे लोग झूठी प्रतिष्ठा के लिए दिखावा करते हैं और मूर्खतापूर्ण काम करने से बाज नहीं आते। चन्द्र पर्वत पर जालीनुमा निशान आपको अंदर से व्याकुल, अस्थिर और बेचैन बनाता है। जिन लोगों के हाथों में शुक्र पर्वत पर जालीनुमा निशान होता है वे प्यार में दीवानगी की हद पा कर जाते हैं। शनि पर्वत पर यह निशान होने से व्यक्ति को शारीरिक रूप से अस्वस्थ और कमजोर बनाता है। इससे व्यक्ति जीवन में दुखी रहता है।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story