- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- भाग्यशाली माने जाते...
धर्म-अध्यात्म
भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे पुरुष, जिनकी पत्नी में होते हैं ये गुण
Ritisha Jaiswal
16 Feb 2022 8:54 PM IST

x
आचार्य चाणक्य ने कूटनीति, अर्थशास्त्र के अलावा रिश्ते-नातों के बारे में भी नीति शास्त्र में वर्णन किया है
आचार्य चाणक्य ने कूटनीति, अर्थशास्त्र के अलावा रिश्ते-नातों के बारे में भी नीति शास्त्र में वर्णन किया है। नीति शास्त्र में महिला व पुरुष के गुणों व अवगुणों के बारे में बताया गया है। नीति शास्त्र में ऐसे पुरुषों का भाग्यशाली बताया गया है जिनकी पत्नियों में 4 खास गुण होते हैं।
धार्मिक व संस्कारी- नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्त्री जो शिक्षित व संस्कारी हो और धर्म ग्रंथों का ज्ञान रखने वाली हो। सही-गलत में अंतर समझने वाली हो। कहते हैं कि ऐसी महिलाएं बच्चों भी संस्कारी बनाती हैं। ऐसी महिला जिस घर में रहती है, वह घर हमेशा खुशहाल रहता है।
बचत करने वाली- चाणक्य कहते हैं कि जो महिलाएं मुश्किल समय के लिए पैसों की बचत करती हैं, उनका पति सौभाग्यशाली होता है। ऐसी महिला अपने परिवार को हर मुश्किल समय से बचाती है।
व्यवहार कुशल- ऐसी महिला जो अपने रिश्तेदारों और समाज में अच्चा व्यवहार करती है, उस परिवार से सभी लोग जुड़े रहते हैं। ऐसे घरों में बड़ों का आशीर्वाद बना रहता है।
धैर्य रखने वाली- जिन महिलाओं में धैर्य होता है, उनके पतियों को लकी माना जाता है। ऐसी महिला हर मुश्किल घड़ी का धैर्य के साथ सामना करती है। ऐसी महिला का साथ पुरुष को मिलता है तो वह हर मुश्किल समय को आसानी से पार कर लेता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Next Story





