धर्म-अध्यात्म

भाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर के इन स्थानों पर होते हैं तिल

Tara Tandi
15 July 2022 12:31 PM GMT
भाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर के इन स्थानों पर होते हैं तिल
x
हर इंसान के शरीर पर तिल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में तिलों के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर इंसान के शरीर पर तिल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में तिलों के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि तिल मनुष्य के भविष्य और व्यक्तित्व का राज खोलते हैं। साथ ही बताया गया है कि तिल शरीर के किस स्थान पर है यह देखना जरूरी होता है। साथ ही इससे ही तिल अशुभ और शुभ दोनों प्रकार के होते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद उन तिलों के बारे में जो उनके भाग्यशाली होने का सूचक माने जाते हैं।

माथे पर हो तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह किस्मत की धनी मानी जाती है। ये बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं। साथ ही ये अपने लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील होती हैं। ये लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करती हैं।
भौंहों के बीच में हो तिल:
जिन लड़कियों की दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वे बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये मनी माइंडेड होती हैं। साथ ही इनके अंदर धन कमाने की प्रबल इच्छा होती हैं। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती और इनका विवाह भी अमीर व्यक्ति के साथ होता है। साथ ही जिन महिलाओं के दाईं या फिर बाईं आइब्रो पर तिल होता है ये जीवन में खूब धन और शौहरत कमाती हैं। इनको किस्मत का भी खूब साथ मिलता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है, वह किस्मत की धनी होती हैं। ये काफी टैलेंटेड और बुद्धिमान होती हैं। इनके अंदर नेतृत्व की क्षमता होती है। ये जिंदगी के फैसले अच्छे से लेती हैं।
महिलाओं के कंधे पर तिल का होना भी शुभता का सूचक माना जाता है। ये जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करती हैं। ये महंगे- महंगे कपड़ो की शौकीन होती हैं। ये बातचीत में काफी कुशल होती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिनके कमर पर तिल होता है ऐसी महिलाएं भी काफी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। जिनकी ठुड्डी पर तिल होता है उन महिलाओं का जीवन खुशियों से भरा रहता है। इनको पति भी सुंदर और धनवान मिलता है। ये महिलाएं घूमने- फिरने की शौकीन होती हैं।
Next Story