धर्म-अध्यात्म

Success Mantra: नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर ही हासिल सकते हैं सफलता, ध्यान रखें ये 5 बातें

Tara Tandi
7 Oct 2020 2:28 PM GMT
Success Mantra: नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर ही हासिल सकते हैं सफलता, ध्यान रखें ये 5 बातें
x
कई बार व्यक्ति होनहार होने के बावजूद भी सफलता का रास्ता तय नहीं कर पाता है। इसकी वजह वो नकारात्मक विचार होते हैं जो हर ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कई बार व्यक्ति होनहार होने के बावजूद भी सफलता का रास्ता तय नहीं कर पाता है। इसकी वजह वो नकारात्मक विचार होते हैं जो हर समय उसके दिमाग पर छाए रहते हैं और उसे अपने अच्छे और बुरे में फर्क तक नहीं करने देते। आज के समय में खुद को नकारात्मक माहौल से बचा पाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन व्यक्ति अगर चाहे तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर बिना किसी उलझन के ऐसे विचारों और लोगों से दूरी बनाकर सफलता हासिल कर सकता है जो उसके लक्ष्य में बाधा बनने का काम करते हों। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो बातें।

लोग क्या कहेंगे यह सोचना आपका काम नहीं है-

नकारात्मक विचार और लोग जहां भी रहते हैं दूसरों का मनोबल तोड़ने का ही काम करते हैं। ऐसे लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। ऐसे लोगों की संगत करने से बचें। अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए जरूरी प्रयास करें, मेहनत करने से ही आपको सफलता मिलेगी न की लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं यह सोचते रहने से।

ग्रुपबाजी से बचें-

स्कूल-कॉलेज या फिर दफ्तर में भी कई बार लोग अपना ग्रुप बनाकर रहने लगते हैं। लेकिन आप आजाद शत्रु बनें, ग्रुप बनाने से परहेज करें। ग्रुप बनाकर रहने से आप व्यर्थ के कामों में लगे रहेंगे और अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे।

आत्म स्वीकृति जरूरी-

याद रखें व्यक्ति अपनी मेहनत और सच्ची लगन से किसी भी परिस्थिति में अपने अनुकूल माहौल बना ही लेता है। इसके लिए आपको किसी की स्वीकृति की जरुरत नहीं है।आपको सिर्फ आत्म स्वीकृति की जरुरत है कि आप कभी भी मुश्किल में पड़ेंग़े, तो सिर्फ आप ही हैं, जो खुद को बचा सकते हैं।

आत्मविश्वास भी है जरूरी-

व्यक्ति का कोई भी सपना हो, उसे पूरा करने के लिए उसे सबसे पहले खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। आपके बारे में लोग क्या कहते हैं, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। आप क्या हैं यह आपको खुद पता होना ज्यादा जरूरी है। लोग आपको आपसे बेहतर नहीं जानते हैं।

दूसरों को पीछे धकेलने वाले लोग कुंठित होते हैं-

आपको जब भी ऐसा लगे कि बिना किसी गलती के कोई आपको पीछे धकेलने या आपकी छवि गिराने की कोशिश कर रहा है, तो अपने मन में यह बात बैठा लें कि जिस व्यक्ति के साथ रहकर आपको छोटे होने का अहसास हो, वो कभी बड़ा नहीं हो सकता।आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने की जरुरत है।

Next Story