धर्म-अध्यात्म

शुक्र की मजबूत स्थिति दूर करती हैं धन का अभाव

Kiran
30 Jun 2023 3:19 PM GMT
शुक्र की मजबूत स्थिति दूर करती हैं धन का अभाव
x
आज शुक्रवार हैं जो कि शुक्र ग्रह के लिए जाना जाता है। व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की उपस्थिति का गहरा प्रभाव पड़ता हैं। शुक्र की मजबूत स्थिति से आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखी होगा और कभी भी धन का अभाव नहीं होगा। लेकिन अगर शुक्र कमजोर होता हैं तो इसका विपरीत प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शुक्र को दोषों से बचा जाए। आज हम आपको शुक्र के कुछ ऐसे ही दोषों के बारे में बातें जा रहे हैं जो खानपान में परहेज लाकर बदले जा सकते है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में कि किस तरह बचें शुक्र के विपरीत प्रभाव से।
शुक्रवार के दिन नमक का करें त्याग
शुक्रवार को शुक्र का दिन माना जाता है। इसीलिए इस दिन नमक से दूर रहें। नमक के बिना भोजन करें। इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
रात्रि के समय मिठाइयों से करें परहेज
अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है तो आपको भूलकर भी रात में मिठाई न खाएं। लोग अक्सर खाना खाने के बाद कुछ मिठाई खाते हैं, जिससे शुक्र उन्हें प्रभावित करता है।
रात में जलेबी का सेवन न करें
कुंडली में कमजोर शुक्र ग्रह वाले लोगों को रात में जलेबी का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप रोज सुबह के समय जलेबी का सेवन करते हैं तो इससे शुक्र मजबूत होता है।
Next Story