धर्म-अध्यात्म

अपने राशि में शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत...आपको होगा धन लाभ

Subhi
7 Jun 2021 2:40 AM GMT
अपने राशि में शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत...आपको होगा धन लाभ
x
ज्योतिष के अनुसार, सभी प्रकार के सुख का कारण शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र के मजबूत होने से भौतिक सुख, यश, धन और खुशहाल दांपत्य जीवन होता है।

ज्योतिष के अनुसार, सभी प्रकार के सुख का कारण शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र के मजबूत होने से भौतिक सुख, यश, धन और खुशहाल दांपत्य जीवन होता है। कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति सब कुछ होकर भी वह जीवन का आनंद नहीं उठा पाता है। शुक्र को मजबूत करने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के उपाय विभिन्न किताबों में बताए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने जीवन में नाम, शोहरत और धन-दौलत प्राप्त कर सकते हैं।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
1. कुंडली में शुक्र को लाभकारी बनाने के लिए स्त्रियों का सम्मान और आचरण को शुद्ध रखना चाहिए।
2. शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्याधिक प्रिय लगता है, इसीलिए सफेद रंग या बदामी रंग के वस्त्र धारण करने से शुक्र मजबूत होता है।
3. प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करने से शुक्र मजबूत होता है।
4. पानी में इलायची डालकर कर उससे स्नान करने और सफेद कपड़े दान करने से शुक्र मजबूत होता है।

5. खाने में सफेद चीजों जैसे खीर, दूध, चावल और दही आदि खाने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिसके परिणाम स्वरूप शुभ फल प्राप्त होता है।
6. पुरुषों को ओपल रत्न को धारण करना चाहिए, जिसे दूधिया पत्थर के नाम से भी जाना जाता है। यह भी शुक्र को मजबूत करने का उपाय है।
7. शुक्र को मजबूत करने के लिए महिलाओं को हीरा या जरकन पहनना फायदेमंद रहता है।
8. शुक्र की स्थिति बेहतर करने के लिए सफेद स्फटिक का माला भी पहना जा सकता है।
9. शुक्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से शुक्रवार को शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें।


Next Story