धर्म-अध्यात्म

26 सितंबर तक ये राशि वाले रहें सतर्क, जानें कारण और उपाय

Tara Tandi
23 Sept 2021 3:26 PM IST
26 सितंबर तक ये राशि वाले रहें सतर्क, जानें कारण और उपाय
x
ज्योतिष शास्त्र में राशि के जरिए स्वभाव, व्यक्तित्व, नौकरी, व्यापार और गुण-अवगुण समेत कई घटनाओं का भविष्यफल की गणना की जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष शास्त्र में राशि के जरिए स्वभाव, व्यक्तित्व, नौकरी, व्यापार और गुण-अवगुण समेत कई घटनाओं का भविष्यफल की गणना की जाती है। कुछ राशि वालों को 26 सितंबर तक सावधान रहने की आवश्यकता है। 26 सितंबर तक का समय इन राशियों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। आइए जानते हैं 26 सितंबर तक किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है...

तुला राशि
बातचीत में संयत रहें।
क्रोध के अतिरेक से बचें।
शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
वाणी में कठोरता का भाव रहेगा।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धन का खर्च अधिक न करें।
वाद- विवाद से दूर रहें।
वक्री शनि जल्द होने वाले हैं मार्गी, इन राशि वालों की दूर होंगी दिक्कतें
कुंभ राशि
धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
अपनी भावनाओं को वश में रखें।
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।
शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
बातचीत में संयत रहें।
वाणी में कठोरता का भाव रहेगा।
संचित धन में कमी आ सकती है।
क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।
संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


Next Story