धर्म-अध्यात्म

साल की आखिरी पौष अमावस्या पर रहा खास योग, करे ये आसान उपाय

Subhi
15 Dec 2022 6:20 AM GMT
साल की आखिरी पौष अमावस्या पर रहा खास योग,  करे ये आसान उपाय
x

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में पौष अमावस्या का काफी अधिक महत्व है। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना काफी शुभ माना जाता है। साल की आखिरी अमावस्या में कई खास योग बन रहे हैं। जानिए साल की आखिरी अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

पौष अमावस्या तिथि 2022

पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 22 दिसंबर, गुरुवार को शाम 07 बजकर 13 मिनट आरंभ हो रही है जो अगले दिन 23 दिसंबर, शुक्रवार को शाम 03 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसलिए इस साल पौष अमावस्या 23 दिसंबर को है।

पौष अमावस्या 2022 स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

चर-सामान्य- सुबह 07:11 बजे से सुबह 08:28 बजे तक

लाभ-उन्नति - सुबह 08:28 बजे से सुबह 09:45 बजे तक और

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 09:45 बजे से 11:03 बजे तक

गंड योग- सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक

पौष अमावस्या 2022 महत्व

हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान के साथ देवी देवता की पूजा अर्चना करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अमावस्या तिथि में पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वह अपने परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पौष अमावस्या 2022 पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान करना चाहिए। अगर आप गंगा या अन्य नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे है, तो घर में ही नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। ऐसा करने से गंगा स्नान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होगी। इसके बाद भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

अर्घ्य देने के साथ सभी देवी-देवता की पूजा करें।

पूजा के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।

पितृ दोष से निजात पाने के लिए पितरों के पसंद का भोजन बनाएं। गाय, कौवा, कुत्ता के लिए भोजन निकालने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं।


Next Story