धर्म-अध्यात्म

धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व... जानिए

Ritisha Jaiswal
1 Nov 2021 2:22 PM IST
धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व... जानिए
x
2 नवंबर धनतेरस का पावन त्योहार है। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी व अन्य चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 2 नवंबर धनतेरस का पावन त्योहार है। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी व अन्य चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, धनतेरस के शुभ अवसर पर कुछ जगहों पर दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे जीवन की समस्याएं दूर होती है और घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं

धनतेरस की शाम को पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, पीपल में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में धनतेरस के शुभ अवसर पर यहां दीपक जलाने से आर्थिक परेशानी दूर होती है। जीवन में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।
बेल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
जो लोग धन संबंधी समस्याओं से परेशान है वे धनतेरस की शाम या रात को बेल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि दीपक घी का हो। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
श्मशान घाट पर दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं अनुसार, धनतेरस की रात श्मशान घाट पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। इसतरह जीवन में पैसों की किल्लत दूर होती है।
घर की चौखट पर दीपक जलाएं
वृक्ष, श्मशान घाट के अलावा घर की चौखट पर भी दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती है। कहा जाता है कि जिन घरों में देवी लक्ष्मी का वास होता हैं वहां कभी भी अन्न व धन संबंधी समस्या नहीं आती है। इसलिए धनतेरस के पावन दिन पर ऊपर बताई जगहों के साथ घर की चौखट पर दीपक जलाना ना भूलें।


Next Story