- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हिंदू धर्म में...
धर्म-अध्यात्म
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व, जानें इसके बारें में सब कुछ
Ritisha Jaiswal
27 Feb 2022 10:34 AM GMT
![हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व, जानें इसके बारें में सब कुछ हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व, जानें इसके बारें में सब कुछ](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/27/1520479-eccccccc.webp)
x
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, जो इस साल 1 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की शादी की रात है।
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, जो इस साल 1 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की शादी की रात है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है क्योंकि इसे सिद्धि की रात्रि भी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से घर के कई वास्तु दोष भी दूर हो सकते हैं।
1. शिवलिंग पर बिल्व पत्र, सफेद रंग के फूल, गंगा जल, पवित्र राख, चंदन का लेप और दूध चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
2. भगवान शिव के प्रिय बैल या गाय माता को शिवरात्रि के दिन चीनी वाली रोटी खिलाएं। मान्यता है कि इससे घर में अन्न-धन्न में बरकत रहती है।
3. पानी में काले तिल मिलाकर इस दिन शिवलिंग अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है।
4. शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाने से घर की सभी परेशानियां दूर होती है।
5. इस दिन शिवलिंग पर तिल व जौ चढ़ाने से सभी पापों का नाश होता है।
6. विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवलिंग पर दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें।
7. शिवरात्रि पर ही नहीं, नियमित मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना अच्छा माना जाता है।
8. शिवलिंग पर इस दिन एक आंकड़े का फूल चढ़ाना, सोने के दान के बराबर फल देता है।
9. शास्त्रों में बताया गया है कि शिवरात्रि पर गरीबों को अन्न दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
10. मान्यताओं के अनुसार, शिवरात्रि पर बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करने से महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है।
11. महाशिवरात्रि पर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा कम होता है।
12. मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन में बरकत बनी रहती है।
TagsMahashivratri
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story