धर्म-अध्यात्म

रक्षाबंधन के दिन बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग

Tara Tandi
21 Aug 2021 2:43 PM IST
रक्षाबंधन के दिन बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग
x
22 अगस्त, 2021 को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा।

22 अगस्त, 2021 को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। रक्षाबंधन के पावन दिन बहन भाई के हाथ में राखी बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है और बहन को उपहार भी देता है। इस साल रक्षाबंधन पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस रक्षाबंधन एक ही राशि में तीन ग्रह विराजमान रहेंगे। तीन ग्रहों के एक ही राशि में रहने को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय मंगल, बुध और सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं। मंगल, बुध और सूर्य के एक ही राशि में रहने से कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होगा।

मिथुन राशि

परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्य का साथ मिलेगा।

भगवान शंकर की कृपा जीवन आनंदमय हो जाएगा।

मेष, मकर और कुंभ राशि वाले सावन के अंतिम दिन कर लें ये खास उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस महीने यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

घर में खुशियां आएंगी।

व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

मानसिक शांति रहेगी।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।

व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

31 अगस्त तक इन राशि वालों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, वरदान के समान हैं आने वाले 11 दिन

कुंभ राशि

नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा।

भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

नौकरी और व्यापार के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

भाग्य का साथ मिलेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Next Story