धर्म-अध्यात्म

जल्द ही मिलेगा कर्ज से छुटकारा, रोजाना करें ये आसान उपाय

Tara Tandi
7 Feb 2021 8:21 AM GMT
जल्द ही मिलेगा कर्ज से छुटकारा, रोजाना करें ये आसान उपाय
x
कई बार कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | कई बार कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। कर्ज चुकाते-चुकाते व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। यदि आप भी कर्ज से परेशान हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो लाल किताब और ज्योतिष के कुछ उपाय करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं.

1. किसी माह के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर दूध एवं जल से अभिषेक करें और मसूर की दाल अर्पित करें। उसके बाद वहीं पर बैठकर ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का कम से कम एक माला यानी 108 बार जाप करें। इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:

2. किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि पर पीले वस्त्र, पीले फल, चने की दाल, साबूत हल्दी और पीली मिठाई का दान किसी योग्य ब्राह्मण को करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

3. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को तेल और पीला सिंदूर का टीका लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है और मन शांत होता है।

4. रात को सोते समय अपने बेडरूम में दो टिकिया कपूर की घी में डूबा कर जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

5. सरसों का तेल या तिल का तेल का दिया जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है जिससे काम करने की इच्छा प्रबल होती है और धीरे धीरे करके आपका सारा कर्ज उतरता जाता है।

6. बंदरों को गुड़-चना और केला, गाय को रोटी, मछलियों को आटे की गोली और पक्षियों को दाना खिलाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।



Next Story