धर्म-अध्यात्म

घड़ी से जुड़े कुछ रोचक वास्तु उपाय

Kiran
18 Jun 2023 12:52 PM GMT
घड़ी से जुड़े कुछ रोचक वास्तु उपाय
x
भारतीय शास्त्रों में जाने-माने वास्तु शास्त्र और चीनी वास्तु शास्त्र कहलाने वाले फेंग शुई विज्ञान के अनुसार हमारे घर में लगी घड़ियां बहुत कुछ कहती हैं। जिन घड़ियों को हम घर या ऑफिस में इस्तेमाल करते हैं उनका हमारे जीवन से एक खास सम्बन्ध होता है। कहते हैं ना यदि समय ठीक है तो सब कुछ ठीक है। जीवन में बहुत ही अहम होती है घड़ी। घड़ी आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकती है यदि आप वास्तु में बताए गए इन उपायों को मानते हैं तो। क्या हैं घड़ी से जुड़े हुए रहस्य आइये जानते हैं। घड़ी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। घर या ऑफिस में उपयोग होने वाली घड़ियां जैसे कि वाल क्लॉक, टेबल क्लॉक या फिर हैंगिंग क्लॉक। सभी को हमें किस तरह से उपयोग में लाना चाहिए तथा इन्हें किस दीवार पर लगाएं और कहां ना लगाएं, इसके खास निर्देश प्रदान किए गए हैं। यदि इससे जुड़ी वास्तु की कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आपके बुरे समय को अच्छे में भी बदल सकती है। जानिए, घड़ी से जुड़ी वास्तु की खास बातें।
* कई बार हमारे घर की दीवार पर लगी हुई घड़ी काफी दिनों से बंद पड़ी हुई होती है और हमें इसका अंदाज़ा भी नहीं होता। आज के गैजेट्स युग में यह सब होना आम है। क्योंकि आज की पीढ़ी को यदि टाइम देखना है तो वह अपनी कलाई पर बंधी घड़ी को देखना भी पसंद नहीं करते। वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद पड़ी घडिय़ों को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का स्तर गिर जाता है।
* वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को घर में घड़ी को दक्षिण की तरफ नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा को ठहराव माना जाता है। इस दिशा में घड़ी होने से घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
* दरवाज़े पर न लागएं घडी क्यूंकि ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घडी पर आ सकता है, जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
* घडियां भी कई तरह की होती हैं। वास्तु के अनुसार पेंडुलम वाली घड़ी सबसे अधिक शुभ होती है। इस घड़ी को लगाने से इंसान के तरक्की होती है। पेंडुलम वाली घड़ी को उत्तर, पूर्व या पश्चिम वाली दिशा में लगाना चाहिए।
* वास्तु शास्त्र के अनुसार समय से पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए घड़ी के टाइम को हमेशा मिला कर रखना चाहिए।
* घड़ी का रंग भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। घर या ऑफिस में गाढ़े नीले रंग, काले रंग और केसर रंग की घड़ियों को नहीं लगाना चाहिए। इस तरह के रंग नकारात्मक उर्जा फैलाते हैं।
* घड़ी के बंद हो जाने जैसी परेशानी के अलावा एक बात और ध्यान में रखें कि गलती से भी घड़ी पर धूल ना जमे। अक्सर दीवार पर लगी घड़ियों पर एक-दो दिन बाद धूल जम ही जाती है। इन्हें निरंतर साफ करते रहें।
* वास्तु के अनुसार घड़ी हमेशा गोलाकार और चैकोर आकार की घड़ी लगाने चाहिए। इससे प्रेम और शांति आती है।
Next Story