धर्म-अध्यात्म

Solar eclipse : दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

Tara Tandi
21 Jun 2024 9:30 AM GMT
Solar eclipse : दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल
x
Solar eclipse ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में ग्रहण काल को महत्वपूर्ण बताया गया है और इससे जुड़े कई सारे नियम भी बताया गया है इस साल का पहला सूर्यग्रहण अप्रैल के महीने में लगा था जो कि पूर्ण सूर्य ग्रहण था। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं था।
लेकिन साल का दूसरा सूर्यग्रहण अपने आप में बहुत ही खास है जो कि अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है
यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। आपको बता दें कि इस सूर्य ग्रहण में रिंग आफ फायर बनती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा साल के दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण—
आपको बता दें कि साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर दिन बुधवार को लगने जा रहा है यह सूर्य ग्रहण रात को 9 बजकर 13 मिनट पर आरंभ होगा जो कि अगले दिन यानी की सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो कि 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत देश में दिखाई नहीं पड़ेगा। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं होगा और ना तो यहां पर इसका सूतक काल मान्य होगा। यानी कि पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा।
इन कामों को करने से बचें—
ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है इसके अलावा ग्रहण के समय पूजा पाठ, शुभ कार्य नहीं करने चाहिए इस दौरान मन ही मन भगवान का ध्यान करें और मंत्र जाप कर सकते हैं सूर्य ग्रहण के समय मंदिर के पट बंद रखें और भगवान को स्पर्श भी ना करें।

Next Story