धर्म-अध्यात्म

Solar Eclipse 2021: इन राशियों पर पड़ रहा है शुभ प्रभाव, जानिए अपने बारे में

Rani Sahu
1 Dec 2021 7:55 AM GMT
Solar Eclipse 2021: इन राशियों पर पड़ रहा है शुभ प्रभाव, जानिए अपने बारे में
x
खगोलीय गतिविधियों के अनुरूप इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लग रहा है

Solar Eclipse 2021: खगोलीय गतिविधियों के अनुरूप इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को लग रहा है। इस दिन अगहन मास की अमावस्या होने के साथ शनिवार का भी दिन है। इसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग को बहुत विशिष्ट माना जाता है। हालांकि भारत में ये ग्रहण आंशिक प्रभाव का है, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। लेकिन इसका प्रभाव अन्य सभी ग्रह, नक्षत्रों और राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव भी पड़ रहा है। आइए जानते हैं उनके बारे में.....

1-वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
2- मिथुन राशि –
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ये ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है। विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।
3- सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं।
4- कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों को व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।
5- मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
6- कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी।
Next Story