धर्म-अध्यात्म

जागेगा सोया हुआ भाग्य, सूर्य की चाल बदलते ही बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत

Bhumika Sahu
5 Feb 2022 4:45 AM GMT
जागेगा सोया हुआ भाग्य, सूर्य की चाल बदलते ही बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत
x
ज्योतिष में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। 13 फरवरी 2022 को सूर्य देव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में सूर्य देव के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्य की चाल बदलने से किन राशियों का भाग्य भी बदलने वाला है....

मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।
इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
खर्च पर कंट्रोल रखें।
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
बसंत पंचमी से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, ज्ञान और बुद्धि का मिलेगा आर्शीवाद, खूूब होगा धन- लाभ
वृष राशि-
वृष राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।
इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
शनि अस्त मिथुन समेत इन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, मिलेगा भाग्य का साथ
मिथुन राशि-
सूर्य राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा।
धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा।
इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Next Story