धर्म-अध्यात्म

Holi Bhai Dooj पर बहनें न करें ये गलतियां, भाई पर होगा संकट

Tara Tandi
15 March 2025 3:30 PM IST
Holi Bhai Dooj पर बहनें न करें ये गलतियां, भाई पर होगा संकट
x
Holi Bhai Dooj ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन भाई दूज को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है जो कि भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करती है तो वही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेते हुए उसे उपहार भेंट करता है।
भाई दूज का त्योहार साल में दो बार पड़ता है एक दिवाली के बाद मनाया जाता है तो वही दूसरा होली के बाद पड़ता है। इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है जिसमें होली भाई दूज, भाई टीका, भाउबीज, भाई बीज, भ्रातृ द्वितीया और भाई फोंटा के नामों से भी अलग अलग राज्यों में जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार होली भाई दूज का त्योहार हर साल चैत्र माह में आने वाले कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। इस साल होली भाई दूज का पर्व कल यानी 16 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भाई का तिलक करते वक्त बहनें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें वरना भाई बहन के रिश्तों में दरार आती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
होली भाई दूज पर न करें ये गलतियां—
आपको बता दें कि होली भाई के दिन तिलक करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। भाई को चौकी पर बैठाकर ही तिलक लगाएं। भूलकर भी भाई का तिलक खड़े होकर या कुर्सी पर बैठकर नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।
वही तिलक करते वक्त भाई का मुख उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। इसके अलावा बहन का मुख उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए। तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त में ही लगाना चाहिए। गलती से भी भद्राकाल में तिलक न करें ऐसा करने से भाई के प्राणों पर संकट मंडराता है।
Next Story