धर्म-अध्यात्म

भाई की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए बहनें करें ये खास उपाय

Subhi
27 Oct 2022 5:45 AM GMT
भाई की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए बहनें करें ये खास उपाय
x
भाई-बहन का पर्व भाई दूज आज यानी 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु और भाग्योदय के लिए यमराज की पूजा करती हैं।

भाई-बहन का पर्व भाई दूज आज यानी 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु और भाग्योदय के लिए यमराज की पूजा करती हैं। इस मौके पर बहनें रक्षाबंधन की तरह भाइयों के सिर पर तिलक लगाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन यम देवता की पूजा करने से व्रती के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भाई की आयु भी लंबी होती है। अगर आप भी अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं, तो भाई दूज के दिन इन उपाय को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

भाई दूज के संभव हो सके, तो यमुना नदी में स्नान करें। हालांकि, आजकल यमुना नदी का पानी नहाने योग्य नहीं रह गया है। इसके लिए यमुना नदी के तट पर जाकर शुद्ध जल से आमचन कर सकते हैं। इस मौके पर भाई और बहनें एक दूसरे को जल के छींटे दे सकते हैं। अगर संभव न हो तो पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

इस दिन भाई के सिर पर तिलक लगाने का विशेष महत्व है। इसके लिए भाई को तिलक लगाने के बाद भाई को भोजन कराएं। अगर भाई घर पर न आ सके, तो खुद भाई के घर जाकर भाई दूज मनाएं। फिर स्वादिष्ट भोजन पकाएं। आप चाहे तो भाई की पसंद का भोजन बना सकती हैं।

तिलक लगाते समय निम्न मंत्र का जाप करें-

'गंगा पूजे यमुना को

यमि पूजे यमराज को,

सुभद्रा पूजे कृष्णा को

गंगा यमुना नीर बहे

मेरे भाई की आयु बढ़े'।

भाई के अलावा, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से भी आपके भाई और आप पर यमराज की कृपा बरसेगी।

इस दिन संध्याकाल में बहनें यमराज का नाम लेकर चौमुखी दिया घर के बाहर जलाकर रखें।


Next Story