- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Shardiya Navratri के...
धर्म-अध्यात्म
Shardiya Navratri के छठे दिन मां कात्यायनी की सरल पूजा विधि और मंत्र
Tara Tandi
8 Oct 2024 11:30 AM IST

x
Shardiya Navratri ज्योतिष न्यूज़ : हिंदुओं का प्रमुख पर्व नवरात्रि चल रहा है जिसका आरंभ इस बार 3 अक्टूबर से हो चुका है और समापन 11 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अलगे दिन दशहरा पर्व मनाया जाएगा। आज यानी 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है जो कि मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित है।
इस दिन भक्त माता रानी के इस रूप की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा अर्चना जीवन का कल्याण करती है और दुख परेशानियों को दूर कर देती है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद पाने के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना जरूर करें।
माना जाता है कि ऐसा करने से देवी शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करती हैं और साधक के दुख संकट दूर कर देती हैं तो आज आपको अपने इस लेख द्वारा मां कात्यायनी की सरल पूजा विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
नवरात्रि पर ऐसे करें मां कात्यायनी की पूजा—
आपको बता दें कि आज यानी 8 अक्टूबर को नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर व्रत पूजा का संकल्प देवी का ध्यान करते हुए लें। अब मां कात्यायनी की तस्वीर को साफ स्थान पर लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें। इसके बाद माता के समक्ष घी का दीपक जलाएं और कुमकुम का तिलक करें। अब पुष्प देवी मां को अर्पित करें। फिर मां कात्यायनी को लाल चुनरी, कुमकुम, लाल पुष्प, लाल चूड़ी चढ़ाएं। इसके बाद देवी को शहद का भोग लगाएं। अंत में देवी की आरती करें और उनके मंत्र का जाप करें।
मां कात्यायनी का पूजा मंत्र—
चन्द्रहासोज्जवलकरा शार्दूलावरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्यादेवी दानवद्यातिनी।।
TagsShardiya Navratri छठे दिनमां कात्यायनीपूजा विधि मंत्रShardiya Navratri sixth dayMother Katyayaniworship method mantraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





