- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हिंदू धर्म में दिवाली...

x
हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 4 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। दिवाली पर लोग घर या दुकानों की साफ-सफाई करते हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई प्रिय है और मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगहों पर ही होता है।
ऐसे में लोग दिवाली आने से पहले ही घर की साफ-सफाई में लग जाते हैं। घर की सफाई के दौरान पांच चीजों का मिलना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों का मिलना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत होता है।
1. सफाई के दौरान आपको अपनी पर्स या कपड़ों में पैसे या रुपए मिल जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे पैसों को किसी धार्मिक कार्यों में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. घर के पूजा स्थल की सफाई के दौरान मुरली या मोरपंख का मिलना शुभ होता है। कहा जाता है कि इन चीजों का संबंध भगवान विष्णु से होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
3. घर की सफाई में शंख या कौड़ी का मिलना शुभ माना जाता है। इसके बाद शंख या कौड़ी को गंगाजल से स्नान कराने के बाद पूजास्थल पर रख दें।
4. रसोई को साफ करते समय अगर चावल मिल जाएं जिसे आप पूरी तरह से भूल गए हैं, तो यह भाग्यशाली माना जाता है।
5. घर की सफाई करते समय कोरा लाल कपड़ा मिलना शुभ माना जाता है। इस कपड़े को संभालकर रख लेना चाहिए। मान्यता है कि यह कपड़ा आने वाले शुभ भविष्य का संकेत देता है।
Next Story