धर्म-अध्यात्म

आर्थिक तंगी से हो परेशान , तो करें मनी प्लांट से जुड़ा उपाय

Tara Tandi
30 Jun 2023 10:41 AM GMT
आर्थिक तंगी से हो परेशान , तो करें मनी प्लांट से जुड़ा उपाय
x
वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ माना गया हैं माना जाता हैं कि इन पौधों को अगर घर में सही दिशा और स्थान पर लगा दिया जाए तो सुख समृद्धि और सकारात्मकता का संचार घर में सदा बना रहता हैं इन्हीं में से एक पौधा हैं मनी प्लांट का जो कि अधिकतर घरों में पाया जाता हैं।
माना जाता हैं कि मनी प्लांट को घर में लगाने से करियर और धन में वृद्धि होती हैं लेकिन अगर आपको मनी प्लांट लगाने से बाद भी आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा हैं तो ऐसे में आप मनी प्लांट को लगाने से पहले कुछ टोटके आजमा सकते हैं मान्यता है कि मनी प्लांट से जुड़े इन टोटको को करने से धन का आवाक में वृद्धि होती हैं। तो आज हम आपको मनी प्लांट के उपाय बता रहे हैं।
मनी प्लांट के उपाय-
अगर आपके घर में मनी प्लांट नहीं लगा हैं और आप इसे लगाना चाहते हैं तो ऐसे में मनी प्लांट को लगाने से पहले मिटटी में एक सिक्का दबा दें। इसके बाद मनी प्लांट को लगा दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से अपार धन लाभ मिलता हैं साथ ही साथ सफलता की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को कभी भी प्लास्टिक की बोतल या गमले में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा इसे लोटे या टीन के डब्बों में भी ना लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता का वास होता हैं इसके लिए आप मिटटी के गमले या फिर कांच की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता हैं।
अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ हैं तो ऐसे में आप उसकी जड़ के पास लाल रंग का रिबन या लाल धागा जरूर बांधें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि तेजी से होने लगती हैं। इसके अलावा हर शुक्रवार के दिन कच्चा दूध में पानी मिलाकर मनी प्लांट में डालने से भी लाभ मिलता हैं और धन की परेशानी खत्म हो जाती हैं।
Next Story