धर्म-अध्यात्म

शुरू हो चुका है ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष, भूलकर भी न करें ये काम

Bhumika Sahu
2 Jun 2022 8:24 AM GMT
Shukla Paksha of Jyeshtha month has started, do not do this work even by forgetting
x
हिन्दू पंचांग के मुताबिक 31 मई 2022, मंगलवार से ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो चुका है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दू पंचांग के मुताबिक 31 मई 2022, मंगलवार से ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो चुका है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के बारे में शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु के प्रिय मास में से एक है। इस माह लोगों को बहुत से कार्य करने से मना किए गए हैं। इसलिए जेष्ठ माह में वर्जित कार्य नहीं करने चाहिए इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास 17 मई 2022 को आरंभ हुआ था। वहीं इसका 14 जून 2022 जेष्ठ माह खत्म हो रहा है। वहीं 31 मई 2022 से ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो चुका है। आइए जानते हैं कि किन कार्यों को नहीं करना चाहिए-
इन कार्यों से रहना चाहिए दूर: ज्येष्ठ मास में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। 03 जून को दिन शुक्रवार को विनायक चतुर्थी है, इस दिन लक्ष्मी जी की विधि पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष और धर्म के जानकारों के मुताबिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में लक्ष्मी जी की पूजा करने से लोगों के जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं। निर्जला एकदशी का महत्व तो सब जानते हैं, सभी एकादशी व्रतों में इसे सबसे कठिन माना गया है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के दिन शुक्रवार को एकादशी पड़ रही है। इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है।
इसलिए खासकर इस दिन व्यक्ति को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चूंकि लक्ष्मी जी को स्वच्छता अधिक प्रिय है। इसके अलावा अन्न का आदर करें, किसी भी प्रकार का मन में लोभ न करें, क्रोध और अहंकार से बचें और आलस का त्याग करें। ऐसा करने वालों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहती है।
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष (31 मई से 14 जून 2022) के प्रमुख व्रत और त्योहार (Hindu Calendar Jyeshta 2022)
03 जून, शुक्रवार: विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi 2022)
07 जुलाई, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत (Durga Ashtami 2022)
09 जून, गुरुवार: गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2022 Date)
10 जून, शुक्रवार: निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2022)
12 जून, रविवार: प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2022)
14 जून, मंगलवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, वट पूर्णिमा व्रत (Vat Purnima 2022)
इन राशियों के लिए जून का महीना कुछ खास नहीं
जून महीने की शुरुआत मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ खास अनुकूल नहीं रहने वाली है। जातकों को इस महीने कड़ी मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इस दौरान कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मियों के साथ टकराव की भी संभावना नजर आ रही है। इसके अलावा व्यवसायी जातकों को सावधान रहना होगा, इस दौरान पार्टनर के साथ धोखाधड़ी या व्यापार में नुकसान की स्थिति उठानी पड़ सकती है।
Next Story