धर्म-अध्यात्म

श्री गोगा नवमी आज, जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Subhi
20 Aug 2022 3:06 AM GMT
श्री गोगा नवमी आज, जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
x
भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की नवमी वाल्मिकी समाज का मुख्य त्योहार श्री गोगा नवमी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि आज 20 अगस्त (शनिवार) को पड़ी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गोगा नवमी के दिन गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजते हैं।

भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की नवमी वाल्मिकी समाज का मुख्य त्योहार श्री गोगा नवमी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि आज 20 अगस्त (शनिवार) को पड़ी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गोगा नवमी के दिन गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजते हैं। इन्हें गोगाजी, गुग्गा वीर, जाहिर वीर और राजा मण्डलिक आदि नामों से भी जानते हैं।

कहां-कहां मनाया जाता है त्योहार-

गोगा देव को गुरु गोरखनाथ का प्रमुख शिष्य माना जाता है। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को प्रथम मानते हैं। इस त्योहार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कई राज्यों में धूमधाम से मनाते हैं।

गोवा नवमी का महत्व-

भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की नवमी गोगा देव का जन्म हुआ था। गोगा देव की पूजा 9 दिनों तक की जाती है। यानी पूजा-पाठ श्रावणी पूर्णिमा से आरंभ होकर नवमी तिथि को समाप्त होता है। आज के दिन लोग घरों में अपने ईष्ट देवता गोगा देवी की वेदी बनाते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं।


Next Story