धर्म-अध्यात्म

श्रावण मास: राशि के अनुसार जपें शिव मंत्र, मिलेगा लाभ

Gulabi
21 July 2021 4:59 PM GMT
श्रावण मास: राशि के अनुसार जपें शिव मंत्र, मिलेगा लाभ
x
राशि के अनुसार जपें शिव मंत्र

महादेव की उपासना के लिए सबसे पावन माने जाने वाला श्रावण मास 25 जुलाई 2021 से आरम्भ होकर 22 अगस्त 2021 तक रहेगा। प्रथा है कि सावन माह में महादेव एवं माता पार्वती पूरी पृथ्वी का भ्रमण करते हैं तथा अपने भक्तों की इच्छाओं को पूरा होने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यही वजह है कि कोई महादेव भक्त लंबी यात्रा करके महादेव को अर्पित करने के लिए गंगा जल लेने जाता है तो कोई मंत्र जप के जरिए उनकी कृपा पाने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों से संबंधित वो मंत्र जिनका श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जाप करने पर महादेव की कृपा बरसने लगती है –


मेष राशि का शिव मंत्र – 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।


वृष राशि का शिव मंत्र – वृष राशि के जातक 'ॐ नागेश्वराय नमः' का जप करें।

मिथुन राशि का शिव मंत्र – 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का जप करें।

कर्क राशि का शिव मंत्र – 'ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:' मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि का शिव मंत्र – 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि का शिव मंत्र – 'ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:' मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि का शिव मंत्र – 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जप विशेष रूप से करें।

धनु राशि का शिव मंत्र – 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जप करें।

मकर राशि का शिव मंत्र – 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि का शिव मंत्र – 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जप करें।

मीन राशि का शिव मंत्र – 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जप करें।


Next Story