धर्म-अध्यात्म

आज से शुरू श्राद्ध, जानें तिथियां

Shiddhant Shriwas
20 Sep 2021 2:25 AM GMT
आज से शुरू श्राद्ध, जानें तिथियां
x
इस साल 20 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है। पितृ हमेशा अपने परिवार पर कृपा बरसाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस साल 20 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है। पितृ हमेशा अपने परिवार पर कृपा बरसाते हैं। 20 सितंबर से शुरू होने वाले श्राद्ध पक्ष में तिथि वृद्धि हो रही है। ऐसे में 25 सितंबर को कोई श्राद्ध नहीं होगा। ऐसी सौभाग्यवती स्त्रियां जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है उनका श्राद्ध नवमी तिथि को होता है। इसी तरह जिन व्यक्तियों की मृत्यु बुरी अवस्था में होती है या जो किसी दुर्घटना या पशु हिंसा का शिकार हो जाते हैं, उनकी मृत्यु तिथि का पता नहीं चलता, ऐसे सभी मृतकों का श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को होता है। छह अक्तूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या होगी।

इस वर्ष पितृ पक्ष की श्राद्ध की तिथियां
-20 सितंबर: पूर्णिमा का श्राद्ध।
-21 सितंबर: प्रतिपदा का श्राद्ध।
-22 सितंबर: द्वितीया तिथि का श्राद्ध।
-23 सितंबर: तृतीया तिथि का श्राद्ध।
-24 सितंबर: चतुर्थी तिथि का श्राद्ध।
-26 सितंबर: पंचमी तिथि का श्राद्ध।
-27 सितंबर: षष्ठी तिथि का श्राद्ध।
-28 सितंबर: सप्तमी तिथि का श्राद्ध।
-29 सितंबर: अष्टमी तिथि का श्राद्ध।
-30- सितंबर: नवमी तिथि का श्राद्ध, सौभाग्यवती महिलाओं का श्राद्ध।
-01 अक्टूबर: दशमी का श्राद्ध।
-02 अक्टूबर: एकादशी तिथि का श्राद्ध।
-03 अक्टूबर: द्वादशी तिथि का श्राद्ध।
-04 अक्टूबर: त्रयोदशी का श्राद्ध।
-05 अक्टूबर: चतुर्दशी की का श्राद्ध।
06 अक्टूबर: अमावस्या का श्राद्ध, भूले-बिछुड़े का श्राद्ध।
Next Story