धर्म-अध्यात्म

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त में खरीदारी ,माता लक्ष्मी की होगी कृपा

jantaserishta.com
3 Nov 2023 7:41 PM IST
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त में खरीदारी ,माता लक्ष्मी की होगी कृपा
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन दिवाली से पहले पड़ने वाला धनतेरस बेहद ही खास माना जाता है जो कि खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन होता है इस दिन लोग सोने चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन, बर्तन आदि चीजों की खरीदारी करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की सालभर कृपा बरसती है।

इस साल धनतेरस का सत्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार पड़ा है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं जिसमें खरीदारी करने से माता लक्ष्मी की कृपा सालों साल भरसती है साथ ही धन में भी वृद्धि होती है तो आइए जानते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय—
इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को पड़ा है ऐसे में इस दिन खरीदारी के लिए दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा। इन दो दिनों में सोना चांदी के अलावा बर्तन, कुबेर यंत्र, पीतल का हाथी और झाड़ू की खरीदारी जरूर करें ऐसा करने से माता लक्ष्मी सालभर मेहरबान रहती है।

इसके अलावा अगर आप धनतेरस के दिन कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद सकते हैं तो ऐसे में आप साबुत धनिया जरूर खरीदें और इसे अपने घर लाकर गमले में बो दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की कभी कमी नहीं होती है साथ ही धनतेरस पर गोमती चक्र भी खरीदना शुभ माना जाता है ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story