धर्म-अध्यात्म

Shivling Puja Vidhi: जानिए कैसे करें मासिक शिवरात्रि की पवित्र पूजा

Saba Naaz
19 Aug 2025 11:10 AM IST
Shivling Puja Vidhi: जानिए कैसे करें मासिक शिवरात्रि की पवित्र पूजा
x
Religion धर्म : वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की मासिक शिवरात्रि 21 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और महादेव सभी मुरादें पूरी करते हैं।
अगर आप भी मासिक शिवरात्रि के अवसर पर महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सुबह स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दें और पूजा के समय शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन हमेशा खुशहाल रहता है और बिगड़े काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए।
शिवलिंग पर चढ़ाने योग्य सामग्री
मासिक शिवरात्रि पर निम्नलिखित सामग्री चढ़ाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है: गंगाजल
दूध और दही
शहद
बेलपत्र
धतूरा और भांग
सफेद चंदन
काला तिल
कच्चा दूध
हरी मूंग दाल
शमी का पत्ता
अक्षत (चिउड़े)
Next Story