धर्म-अध्यात्म

जल के अलावा भी कई तरह से कर सकते हैं शिवलिंग अभिषेक

Kiran
29 Jun 2023 3:57 PM GMT
जल के अलावा भी कई तरह से कर सकते हैं शिवलिंग अभिषेक
x
शिवलिंग पर कई अन्य चीजों से भी अभिषेक किया जाता हैं जिनसे विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। जी हाँ, शिव महापुराण में अलग-अलग धाराओं से अभिषेक करने का महत्व बताया गया है। तो आइये जानते हैं दूध और जल के अलावा आप किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।
- जल चढ़ाने से ना सिर्फ भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि इससे मन व दिमाग को भी शांति मिलती है। साथ ही इससे बुद्धि भी तेज होती है।
- माना जाता है कि दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से मन शांत होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
- माना जाता है कि देसी घी से शिवलिंग का अभिषेक करने से घर में बीमारियों का नाश होता है। ऐसे में अगर आप भी हर वक्त बीमारियों से घिरे रहते हैं तो शिवजी को देसी घी चढ़ाए।
- अगर पति-पत्नी में हमेशा कलेश रहता है तो शिवलिंग पर इत्र चढ़ाए। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी का रिश्ता मधुर होता है और ल़ाई-झगड़े नहीं होते।
- शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकता है। माना जाता है कि इससे सभी बीमारियों का नाश होता है।
- शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से आनंद की प्राप्ती होती हैं। साथ ही इससे घर में खुशियां ही खुशियां आती है।
- मान्यता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है।
Next Story